जलपरी- हकीकत या कल्पना (Mermaid facts in hindi with logical reply):
जलपरियों से जुड़ी कई कहानियां आपने पढ़ी होंगी जिसमें, स्त्री को जलचरीय जीव के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जो, मछली की भांति पानी में तैर सके| जलपरियों के बारे में अनगिनत किंवदंती विचार फैले हुए हैं किंतु, आज आपको जलपरियों की वास्तविकता का पता चलेगा जिसे, समझने के लिए आइए चलते हैं, कुछ सवालों की ओर
1. जलपरी क्या होती है?
2. जलपरी कैसी दिखती है?
3. जलपरी क्या खाती है?
4. जलपरी कहां पाई जाती है?
5. जलपरी क्या सच में होती है?

जलपरी- हकीकत या कल्पना, यह आज भी रहस्य बना हुआ है| इंटरनेट पर उपलब्ध लेखों में, मिली जुली प्रतिक्रिया दिखाई देती है जिससे, स्पष्ट रूप से जल परियों के अस्तित्व से, मुँह नहीं मोड़ा जा सकता| क्या आज के वैज्ञानिक दौर में, हम ऐसे अंधविश्वासों पर विश्वास कर सकते हैं| उपरोक्त प्रश्नों में इसका उत्तर छुपा हुआ है जिसकी, हम विगतबार चर्चा करेंगे|
जलपरी क्या होती है?

जलपरी पानी में रहने वाली अति सुन्दर स्त्री रुपी जलीय प्राणी है| जिसके पास अद्भुत शक्तियां होती है| जो सामान्य मछलियों से कहीं अधिक शक्तिशाली मानी जाती है| जलपरियाँ पानी के बाहर भी रहने में सक्षम होतीं हैं| माना जाता है कि, जलपरी की आँखों में सम्मोहन शक्ति होती है| साथ ही साथ जल परियाँ वेश बदलने में भी माहिर होतीं हैं|
जलपरी कैसी दिखती है?

जलपरी मनुष्य रूपी मछली है| जिसका ऊपरी भाग, स्त्री की भांति और कमर के नीचे का भाग, मछली की भांति होता है| जल परियाँ देखने में अति रूपवान होती है| जल परियों के बाल अधिक लंबे होते हैं जो, उनकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं| जलपरियों को समुद्र का देवदूत माना जाता है|
जलपरी क्या खाती है?

जलपरी को एक देवदूत की संज्ञा दी गई है| अर्थात, जलपरी को जीवित रहने के लिए, किसी तरह के खाने की आवश्यकता नहीं होती| वह बिना किसी आहार के ही, सभी समुद्री जीवों से अधिक ऊर्जावान होती है जो, निरंतर बिना थके कई घंटों पानी के अंदर तैर सकती है|
जलपरी कहाँ पाई जाती है?

जैसा कि, उपरोक्त संदर्भों में यह बात स्पष्ट है कि, जल परी पानी में रहने वाला प्राणी है वस्तुतः वह समुद्र में ही पाई जाती है लेकिन, कुछ कहानियों में नदियों के किनारे जलपरी का होना, सामान्य घटना की भांति प्रस्तुत किया जाता है| कहने का आशय यह है कि, देवदूत को किसी भी क्षेत्र में पाया जा सकता है| हालाँकि, जल परियों का मिलना संयोग पर आधारित है|
जलपरी क्या सच में होती है?

जलपरी एक काल्पनिक जीव है| जिसका संबंध वास्तविकता से न होकर, मानव निर्मित एक देवदूत कल्पना से है| जिसे सुपरमैन, बैटमैन और स्पाइडरमैन की भांति, बच्चों के मनोरंजन के लिए गढ़ा गया है| पानी के अंदर साँस लेने के लिए, जलपरी को मछली की भांति, गलफड़ों की आवश्यकता होगी किंतु, जल परी एक सामान्य लड़की की भांति नाक से साँस लेती हुई दिखाई गई है| जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है| वस्तुतः इस ब्रह्माण्ड में ऐसी कोई भौतिक शक्ति नहीं, जिसका पता विज्ञान के माध्यम से, न लगाया जा सके इसलिए, अंधविश्वासों से सावधान रहे हैं ताकि, आपका जीवन किसी अनजाने भय से प्रभावित न हो सके|