जादू या अंधविश्वास (Jadu ya andhvishwas)

Rate this post

जादू या अंधविश्वास (Jadu ya andhvishwas facts in hindi):

जादू अर्थात चमत्कार, एक ऐसी क्रिया जिसके माध्यम से, अकल्पनीय कार्य किए जा सकें| आख़िर क्या है, जादू की वास्तविकता? आपने कई ऐसे क़िस्से सुने होंगे जहाँ, लोगों के पास चमत्कारी शक्तियाँ होने का दावा किया जाता है| जिसे जादू भी कहते हैं| आम लोगों में काला जादू एक प्रचलित विद्या के रूप में भी जाना जाता है हालाँकि, विज्ञान ने आज तक इस तरह की किसी भी बात को प्राथमिकता नहीं दी लेकिन, इसके बावजूद जादू पर विश्वास करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती रहती है जिसे, अधिकतर लोग अन्धविश्वास कहते हैं लेकिन, कुछ लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया के अनुसार, जादू की सत्यता से मुँह नहीं फेरा जा सकता| जिसका खंडन करने के लिए हमें कुछ प्रश्नों की ओर चलना होगा|

1. जादू क्या होता है?
2. जादू कैसे करते हैं?
3. जादू की सच्चाई क्या है?
4. क्या जादुई शक्ति होती है?
5. जादूगर कैसे बन सकते हैं?

जादू या अंधविश्वास: magic or superstition?
Image by ThePixelman from Pixabay

जादुई शक्तियों की लालसा व्यक्तियों को अंधकार में धकेलती है अर्थात, वैज्ञानिक शिक्षा के अभाव में, आमजन जादुई शक्तियों के मुरीद बन जाते हैं और अज्ञानतावश, वह संसार के पाखंड में फँसते रहते हैं| तो चलिए जादू की सच्चाई को उपरोक्त बिंदुओं के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं|

जादू क्या होता है?

जादू क्या होता हैः What is magic?
Image by Briam Cute from Pixabay

जादू एक तरह का प्रभाव है जिसे, भौतिकता से जोड़कर देखा जाता है| जादू के अंतर्गत तंत्र-मंत्र, वशीकरण जैसी काली शक्तियां आतीं हैं| जादू एक तरह की विद्या है जिसका अध्ययन करते ही, साधारण मनुष्य चमत्कारिक शक्तियों का स्वामी बन सकता है|

जादू कैसे करते हैं?

जादू कैसे करते हैंः How to do magic?
Image by Gerd Altmann from Pixabay

लोगों के दावों के अनुसार, जादू करने के लिए तंत्र मंत्र का उपयोग किया जाता है| कुछ लोग इसे कला कहते हैं| जिसका प्रदर्शन करके वह मनोरंजन का कार्य भी करते हैं| जादू जब तक खेल की तरह दिखाया जाता है तो, वह रोमांचक होता है लेकिन, यदि उसका इस्तेमाल किसी अप्राकृतिक कृत्य के लिए किया जाए तो, यह सिर्फ़ एक ढोंग रह जाता है|

जादू की सच्चाई क्या है?

जादू की सच्चाई क्या हैः What is the truth of magic?
Image by Gerd Altmann from Pixabay

इस संसार में जादू जैसी कोई चीज़ नहीं हो सकती| यहाँ हर विषय वस्तु के पीछे विज्ञान छुपा हुआ है| उदाहरण से समझें तो, गाय हरी घास खाती है और दूध सफ़ेद देती है| कुछ लोग इसे जादू मान सकते हैं लेकिन, जीव वैज्ञानिक इस बात का परीक्षण करके बख़ूबी समझा सकते हैं कि, यह सिर्फ़ एक प्रक्रिया है, कोई जादू नहीं| उसी प्रकार कुछ लोग तांत्रिक विद्याओं का हवाला देते हुए, जादू की सच्चाई का दावा करते हैं लेकिन, आज तक विज्ञान का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए|

क्या जादुई शक्ति होती है?

क्या जादुई शक्ति होती हैः What magical power is there?
Image by Renato Seabra renato from Pixabay

बेशक़ जादुई शक्तियां होती है लेकिन, सभी के पीछे विज्ञान का ही चमत्कार होता है अर्थात, इस संसार में एक छोटे से कण को भी हिलाने के लिए, हवा का सहारा लेना पड़ता है जिसे, मनुष्य की आँखों द्वारा देखा नहीं जा सकता जिससे, लोग भ्रमित हो जाते हैं लेकिन, विज्ञान बड़ी आसानी से इसका परीक्षण कर सकता है तो, क्या दुनिया में फैले हुए जादू के क़िस्से झूठे हैं?

जी हाँ, वह उसी तरह से सत्य हैं, जिस तरह से भूत प्रेत, जल परियाँ और इच्छाधारी नाग जो, कई वर्षों से लोगों की सच्चाई बने हुए थे लेकिन, सोशल मीडिया के जागरूकता अभियान के कारण, लोगों में विज्ञान की समझ बढ़ी है जिससे, इस तरह की घटनाओं में निरंतर कमी आ रही है|

जादूगर कैसे बन सकते हैं?

जादूगर कैसे बन सकते हैंः How to become a magician?
Image by RuneSnow from Pixabay

जादूगर बनने के लिए, कई तरह के संस्थान बनाए गए हैं जहाँ, आप विज्ञान की मदद से चमत्कार करना सीख सकते हैं लेकिन, वह केवल नज़रों का धोखा है न कि, कोई जादुई शक्ति का प्रभाव| अगर आप किसी तरह के तंत्र मंत्र को सीखकर जादूगर बनना चाहते हैं तो, आप बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी में है| यह रास्ता आपको धोखे के अलावा और कुछ नहीं दे सकता| यदि आप स्वयं इसकी सत्यता की जाँच करना चाहते हैं तो, आपको भी विज्ञान का मार्ग अपनाना चाहिए ताकि, अन्धविश्वास की धारणाओं से बाहर निकला जा सके|

इस संसार का सबसे बड़ा जादू है “मुक्ति” जिसे, समझने के लिए महान वेदों का सहारा लिया जा सकता है और मुक्ति, एक ऐसा जादू है जो, आपके जीवन में खुशियां ला सकता है| साथ ही साथ इस ज्ञान के प्रकाश से, आप औरों का जीवन भी बदल सकते हैं|

Click for जन्म और मृत्यु (Janam aur mrityu ka rahasya)

Click for भूत प्रेत और उनकी सच्चाई (Ghost facts in hindi)
Click for जादूगर (Jadugar)- जादू की कहानी

Leave a Comment